Breaking News

अल कायदा AQIS के डिप्टी अमीर आतिफ याह्या पर US ने रखा $10 मिलियन का इनाम     |   PM मोदी ने काशी से पुणे के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई     |   काशी दिव्य शक्तियों की भूमि है: PM मोदी     |   अफगानिस्तान ने यूनिवर्सिटी हमले को लेकर काबुल में पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब     |   TVK चीफ विजय ने तिरुचेंदूर मंदिर का किया दौरा     |  

अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय, अमेरिकी संसद को करेंगे संबोधित

Washington: ब्रिटेन एवं अमेरिका के संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से महाराजा चार्ल्स तृतीय मंगलवार को यहां अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे। उनकी मां एवं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 1991 में अमेरिकी संसद को संबोधित किया था।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के संबोधन में दोनों देशों के साझा इतिहास और उनके लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व को रेखांकित किया गया था। चार्ल्स के मंगलवार के संबोधन में भी इन विषयों पर जोर दिए जाने की संभावना है।

चार्ल्स अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ मनाने के उद्देश्य से चार दिवसीय यात्रा पर आए हैं। महाराजा चार्ल्स और महारानी कैमिला अपने दिन की शुरुआत ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के साथ करेंगे।

ट्रंप मंगलवार शाम ‘व्हाइट हाउस’ में चार्ल्स के सम्मान में राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका एवं ब्रिटेन के संबंध चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर के साथ ट्रंप के संबंध उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं।

चार्ल्स, कैमिला के साथ सोमवार को अमेरिका की राजधानी पहुंचे और उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप से चाय पर मुलाकात की थी।