Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

NH-44 पर पुलिसकर्मियों पर हमले के खिलाफ प्रदर्शन, रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन ने की NIA जांच की मांग

अंबाला में NH-44 पर जाम खुलवाने के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में आज रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन के सदस्य अंबाला के शहीद स्मारक पर पहुंचे। उन्होंने सरकार से पुलिसकर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने और हमले के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हमले में घायल हुए DSP वीरेंद्र के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। उनकी पत्नी ने भी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए डीसी को ज्ञापन सौंपा।

vvv

दरअसल, गुरसिमरन सिंह मंड से जुड़े विवाद और गिरफ्तार युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर सिख समाज की ओर से प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान NH-44 पर करीब सात घंटे तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस की कार्रवाई के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में DSP वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसी घटना के विरोध में आज रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन के सदस्य शहीद स्मारक पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हुए हमले को गंभीर बताते हुए सरकार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घायल DSP वीरेंद्र की पत्नी और उनके परिवार के लोग भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। DSP की पत्नी ने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर इस तरह हमला होना चिंता की बात है। उन्होंने मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की।

vsvs

रिटायर्ड पुलिस एसोसिएशन ने सरकार से मांग की कि कानून-व्यवस्था संभालने के दौरान पुलिसकर्मियों को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एसोसिएशन ने इस पूरे मामले की जांच NIA से कराने की भी मांग की, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके। इस दौरान एसोसिएशन और DSP वीरेंद्र के परिवार की ओर से डीसी को मांग पत्र सौंपा गया। वहीं, अंबाला के SP अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि आज रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी संगठन और घायल पुलिसकर्मियों के परिजन उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए अपनी मांगें रखीं। SP ने कहा कि पूरा पुलिस विभाग घायल पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है। जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद दी जाएगी।

vv

उन्होंने बताया कि सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। DSP वीरेंद्र शर्मा के अंगूठे में गंभीर चोट लगी थी और उनका ऑपरेशन किया गया है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। SP ने कहा कि उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, CTM गगनदीप ने बताया कि पिछले दिनों हुई घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। आज घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों की ओर से ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन को आगे भेजा जाएगा और परिवारों की मांगों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

vv