Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

पांच साल से तालाब में रहने को मजबूर था इकबाल, अब मुंबई में होगा इलाज

युवा इकबाल पिछले करीब पांच साल से एक गंभीर बीमारी के कारण तालाब में रहने को मजबूर था। उसे अपनी तकलीफ से कुछ राहत सिर्फ तालाब के पानी में ही मिलती थी। इकबाल की कहानी सामने आने के बाद मेडिकल विशेषज्ञों की एक टीम ने उसके मामले की जांच की। इकबाल की हालत को देखते हुए अनंत अंबानी के निर्देश पर उसे तुरंत एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया। अब उसे मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां देश के विशेषज्ञ डॉक्टर उसकी जांच और इलाज करेंगे।

करीब पांच साल तक तालाब में रहने के बाद अब इकबाल को बेहतर इलाज और जरूरी चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उसके परिवार को भी उम्मीद है कि विशेषज्ञ डॉक्टरों के इलाज से उसकी हालत में सुधार आएगा। इकबाल के लिए यह एक नई शुरुआत है, जिसमें इलाज के साथ उसे सम्मान और बेहतर जीवन की उम्मीद मिली है।