Breaking News

RSS का दिल्ली में 29 नवंबर को बड़ा कार्यक्रम, मोहन भागवत भी होंगे शामिल     |   बिहार के बेतिया में हाथी दांत की बड़ी खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार     |   यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, प्रशांत कुमार को आगरा जोन का एडीजी बनाया गया     |   क्राइस्टचर्च टेस्ट: न्यूजीलैंड को सातवां झटका, आकाशदीप का शिकार बने स्मिथ     |   होर्मुज में बारूदी सुरंगों की चपेट में आए दो तेल टैंकर, ईरानी नौसेना का दावा     |  

उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने बाबा कालभैरव व बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, देश की खुशहाली की मांगी कामना

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। दोनों ने काशी की धार्मिक परंपरा के अनुसार सबसे पहले बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान से दर्शन और पूजा-अर्चना कर उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। श्री काशी विश्वनाथ धाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति का अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।

बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद पहुंचे बाबा विश्वनाथ के दरबार

काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में दोनों ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन और अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देश में सुख-शांति, समृद्धि और जनहित की कामना करते हुए बाबा का आशीर्वाद लिया।

अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न देकर किया स्वागत

विश्वनाथ धाम परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद दोनों ने काशी की आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप पूजा-अर्चना की।

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा धाम

दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। दोनों ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।