Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

दिल्ली में 6 साल के बच्चे के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला, आरोपित गिरफ्तार

New Delhi: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में छह साल के बच्चे का उसके 35 साल के पड़ोसी ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मामला मंगलवार को तब सामने आया जब लड़के ने बताया कि रविवार को पड़ोसी ने उसे गलत तरीके से छुआ था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित बलराम दास उर्फ कालू को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस की टीम कालू को थाने लेकर जा रही थी तो बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और उन्होंने आरोपित और पुलिस कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की। 

हालांकि, पुलिस आरोपित को सुरक्षित पुलिस थाने तक ले जाने में सफल रही। बाद में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गोविंदपुरी थाने के बाहर लोगों ने नारेबाजी की। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।

पुलिस अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लड़के के परिजनों ने बताया था कि बच्चा एक सितंबर को लापता हो गया था। हालांकि, कुछ घंटों बाद परिवार को लड़का मिल गया था और वे उसे पुलिस थाने लेकर आए। 

लड़के की उसी दिन एम्स में मेडिकल जांच की गई और उसे लाजपत नगर के ‘बॉयज केयर होम’ भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि परिवार ने सोमवार तक किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न का आरोप नहीं लगाया था। 

मंगलवार को लड़के का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किया गया और उसने तब कोई भी आपत्तिजनक बात नहीं कही। लेकिन जब उसे बाल कल्याण समिति के सामने ले जाया गया, तब उसने आरोप लगाया कि कालू ने उसे गलत तरीके से छुआ था।