Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

Meerut News: पुलिस पीकैप लगाकर झाड़ रहा था रौब, आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में पुलिस की पीकैप लगाकर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो, वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। 

जहां पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल एक तस्वीर मिली थी। जिसमें एक व्यक्ति पुलिस की पीकैप लगाकर फोटो शेयर कर रौबगालिब कर रहा था। जांच में व्यक्ति कैली गांव का रहने वाला अहसान पुत्र खुरशैद निकला। पुलिस जांच में पता चला कि अहसान किसी सरकारी विभाग में नौकरी नहीं करता। यह फोटो दिखाकर रौब गालिब करता है।दोराला थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जो गलत तरीके से पुलिस की पीकैप इस्तेमाल कर रहा था।