Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

Uttar Pradesh: गाजियाबाद में चार साल की बच्ची खेत में घायल मिली, अस्पताल में हुई मौत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में सोमवार रात एक सुनसान खेत में चार साल की बच्ची घायल अवस्था में मिली। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस, एफएसएल और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। बच्ची शाम से लापता थी। डीसीपी (सिटी) धवल जायसवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिवार ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 24 वर्षीय गौरव प्रजापति बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले गया था।

पुलिस ने गौरव प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ जारी है। अधिकारी ने कहा कि परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।