यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में रविवार को नई पीढ़ी ने अपनी कला और सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कला एवं संस्कृति प्रतियोगिता में 28 से अधिक स्कूलों के 300 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने नृत्य-संगीत, चित्रकला और हस्तशिल्प के जरिए अपनी रचनात्मकता दिखाई।
प्रतियोगिता का आयोजन जेपी पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने सह-नोडल विद्यालय ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा के साथ मिलकर किया। विद्यार्थियों ने तीन विधाओं—प्रस्तुति कला, दृश्य कला और ‘हाथों की विरासत’ कला एवं शिल्प में प्रतिभाग किया।
सुर-ताल में दिखे संस्कृति के रंग
प्रस्तुति कला के कक्षा 6 से 8 वर्ग में एस्टर पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की तोशिता ने पहला स्थान हासिल किया। श्रीराम मिलेनियम स्कूल, नोएडा की अर्शिया महाजन दूसरे और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की ग्रुप सॉन्ग टीम तीसरे स्थान पर रही।
कक्षा 9 से 12 वर्ग में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल की युविका और चार्वी ने पहला स्थान हासिल किया। इसी स्कूल की संस्कृति पाठक और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की अर्पिता दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि जेपी पब्लिक स्कूल की सांची ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कैनवास पर उतरी सांस्कृतिक विरासत
दृश्य कला के कक्षा 6 से 8 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की वर्णिका त्यागी प्रथम, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल की अंशी मौर्य द्वितीय और जेपी पब्लिक स्कूल की कृतिका सिंह तृतीय रहीं।
कक्षा 9 से 12 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की अंशिका शर्मा ने पहला, ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की तान्या चौहान ने दूसरा और रयान इंटरनेशनल स्कूल की चार्वी बघेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
‘हाथों की विरासत’ में दिखा हुनर
‘हाथों की विरासत’ कला एवं शिल्प के कक्षा 6 से 8 वर्ग में स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की सानवी सिंह प्रथम, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के लोविश भाटी द्वितीय और जेपी पब्लिक स्कूल की श्रद्धा तृतीय रहीं।
कक्षा 9 से 12 वर्ग में जेपी पब्लिक स्कूल के नवदीप तोमर और अनिका ने पहला स्थान हासिल किया। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के सार्थक दूसरे और स्पर्श इंटरनेशनल स्कूल की सानवी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
जेपी पब्लिक स्कूल की सांची, कृतिका सिंह और श्रद्धा ने अपनी-अपनी विधाओं में तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि नवदीप तोमर और अनिका ने ‘हाथों की विरासत’ में पहला स्थान प्राप्त किया।
स्कूलों के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन
कार्यक्रम जेपी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मीता भंडूला और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अदिति बसु के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इसका समन्वय जेपी पब्लिक स्कूल की हेडमिस्ट्रेस रितु भटनागर और ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल की सुशीला ने किया।
निर्णायक मंडल में पी.टी. डी.यू. मॉडल इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. बिनिता, राजकीय उच्च विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रजनी पिलानी, केंद्रीय विद्यालय दिल्ली के कला विशेषज्ञ आर.पी. पॉल और DJIC होशियारपुर की गीतांजलि शामिल रहीं।
निर्णायकों ने विद्यार्थियों की मौलिकता, रचनात्मकता, प्रस्तुति और सांस्कृतिक विरासत की समझ की सराहना की। प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों ने आधुनिक दौर के बीच अपनी कला और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ाव भी दिखाया।