Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

PM मोदी कल गंगा एक्सप्रेसवे का करेंगे उद्घाटन, सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

Uttar Pradesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई की धरती से गंगा एक्सप्रेसवे देश को समर्पित करने वाले हैं। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास को नई दिशा और गति देने वाला साबित होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस परियोजना को इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक कॉरिडोर के तौर पर विकसित किया गया है। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर में फैला गंगा एक्सप्रेसवे राज्य का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है।

करीब 37 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे का निर्माण चार पैकेज में किया गया, जिससे कार्य में तेजी आई और समयसीमा का पालन सुनिश्चित हुआ। गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। सरकार का मानना है कि यह कॉरिडोर आने वाले समय में निवेश और रोजगार सृजन का बड़ा केंद्र बनेगा।