Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Uttar Pradesh: 15 दिनों तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे, यूपी सरकार ने किया ऐलान

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि गंगा एक्सप्रेसवे, इसके वाणिज्यिक संचालन शुरू होने की तारीख से 15 दिनों तक टोल-फ्री रहेगा। इसका मकसद लोगों को राज्य के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का अनुभव बिना किसी शुल्क के देना है।

इस निर्देश के बाद, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परियोजना विकसित करने वाली कंपनियों आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर और अदाणी इन्फ्रास्ट्रक्चर को 15 दिनों तक टोल संग्रह स्थगित रखने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें ये भी कहा गया है कि इन 15 दिनों के दौरान एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

राज्य सरकार ने कहा कि इस पहल से शुरुआती चरण में लोगों का इस्तेमाल बढ़ेगा और लोग एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता, गति और सुविधाओं का खुद आकलन कर पाएंगे। इस कदम से पर्यटन को बढ़ावा मिलने और इस परियोजना पर लोगों का भरोसा मजबूत होने की भी उम्मीद है।