Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

Uttar Pradesh: लखनऊ में उत्तर क्षेत्र कृषि सम्मेलन का आयोजन, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में उत्तर क्षेत्र कृषि सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में नौ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से आए विभागीय मंत्री, अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, कृषक उत्पादक संगठन और प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया, जिससे यह एक बड़े कृषि महासंगम के रूप में सामने आया।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मेलन उत्तर भारत के कृषि परिदृश्य को नई दिशा देने की दिशा में एक अहम पहल है, जहां नीति, विज्ञान और खेती तीनों के समन्वय पर फोकस किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान आधुनिक खेती, तकनीकी नवाचार, मूल्य संवर्धन और किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर खास जोर दिया गया।