जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक बस के खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई और और 20 अन्य घायल हो गए। सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बचाव अभियान जारी है। कई लोगों को घटनास्थल से अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना उस समय हुई जब बस दूर-दराज के एक गांव से उधमपुर जा रही थी।
जम्मू कश्मीर: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 15 लोगों की मौत
You may also like
उधमपुर बस हादसा, 15 की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान.
पहलगाम हमले की बरसी से पहले कश्मीर में लौटे पर्यटक, सुरक्षा पर बढ़ा भरोसा.
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनेंगी Jacqueline Fernandez, कोर्ट ने ED से मांगा जवाब.
दिल्ली में गूंजा ऋषभ रिखिराम शर्मा का जादू, इंडिया टूर का दिल्ली में भव्य समापन.