Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

अजय देवगन और काजोल ने बेटी न्यासा को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

अभिनेता अजय देवगन और काजोल ने सोमवार को अपनी बेटी न्यासा देवगन के जन्मदिन पर बेहद भावुक और प्यार भरे संदेश साझा किए। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर न्यासा के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दोनों पारंपरिक परिधानों में बेहद शानदार नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ काजोल ने एक भावुक संदेश भी लिखा, "मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। उसके जन्म के साथ ही मेरी दुनिया बदल गई। मैं हर दिन भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। तुम मेरे लिए हमेशा परफेक्ट हो। तुम्हें और मुझे जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं।"

वहीं अजय देवगन ने न्यासा की बचपन की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "तुम्हारी ये मुस्कान वही है जो मैं हमेशा याद रखता हूं। यह सिर्फ एक एक्सप्रेशन नहीं, बल्कि एक खूबसूरत याद है जो मेरे दिल में हमेशा रहेगी। तुम हमेशा ऐसे ही खुश रहो। हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी बच्ची।" बता दें कि अजय देवगन और काजोल की शादी साल 1999 में हुई थी। उनकी बेटी न्यासा का जन्म 20 अप्रैल 2003 को हुआ था, जबकि उनके बेटे युग का जन्म 13 सितंबर 2010 को हुआ।