Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

उधमपुर बस हादसा, 15 की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए दर्दनाक बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “उधमपुर में बस दुर्घटना में जानमाल के नुकसान से दुखी हूं। जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” साथ ही उन्होंने बताया कि घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

इस बीच, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि एक सार्वजनिक परिवहन बस ऑटो रिक्शा से टकरा गई थी। हालांकि ऑटो में सवार लोग सुरक्षित बच गए। डीआईजी शर्मा ने कहा कि प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है और घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस नीचे आकर ऑटो से टकरा गई।

इससे पहले अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) प्रेम सिंह चिब ने बताया था कि हादसे में 33 लोग घायल हुए हैं। बस रामनगर से उधमपुर जा रही थी, जिसमें छात्र, कर्मचारी और अन्य यात्री सवार थे। घायलों को रामनगर अस्पताल और उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए तुरंत अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जाए। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी करने की बात कही गई है।