Breaking News

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के सच्चे दोस्त, जकार्ता में बोले पीएम मोदी     |   केरलम के कल्लाडी में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे के बीच फंसे 5 से 7 मजदूर, बचाव कार्य जारी     |   वायनाड लैंडस्लाइड पर प्रियंका गांधी का पोस्ट: पीड़ित परिवारों के प्रति जताई गहरी संवेदना     |   पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में 9 पुलिसकर्मी मारे गए     |   पालघर: 6 दिन की बारिश में अबतक 10 लोगों की मौत     |  

दिल्ली में गूंजा ऋषभ रिखिराम शर्मा का जादू, इंडिया टूर का दिल्ली में भव्य समापन

प्रसिद्ध सितार वादक और नियो-क्लासिकल संगीत के अग्रदूत ऋषभ रिखिराम शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में अपने इंडिया टूर का शानदार समापन किया। इस खास कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत ऋषभ के माता-पिता के स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद एक ध्यानात्मक ब्रीदिंग सेशन आयोजित किया गया। इसके बाद ऋषभ ने SITARA—द नेक्स्ट-जनरेशन इलेक्ट्रिक सितार पर राग बिहाग, केदार, तिलक कामोद और श्याम कल्याण की मनमोहक प्रस्तुति दी।

उन्होंने ‘धुरंधर’ के लोकप्रिय गीत की समकालीन सितार प्रस्तुति भी दी, जिसने दर्शकों को तुरंत आकर्षित किया। अपने अनोखे अंदाज में उन्होंने सितार, परकशन और शहनाई का संगम पेश किया और ‘FA9LA’ के सैंपल्स के साथ-साथ नुसरत फतेह अली खान के ‘मन अटक्या बेपरवाह दे नाल’ को भी श्रद्धांजलि दी।

उनकी प्रस्तुति में ‘शंकरा’, ‘शिव कैलाश’, ‘बर्निंग घाट’, ‘बेलुआ’ और ‘रोसलिन’ जैसी मौलिक रचनाएं शामिल रहीं। साथ ही ‘हैरी पॉटर x गेम ऑफ थ्रोन्स’ और बॉलीवुड के हिट गानों ‘कल हो ना हो’, ‘जरा जरा’ और ‘तुम ही देखो ना’ की नई व्याख्या ने हर उम्र के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का समापन ‘चानक्य’, ‘कौटिल्य’, ‘वेंकटेश्वर’ और ‘तांडवम’ जैसी प्रस्तुतियों के साथ हुआ, जिसे दर्शकों ने खड़े होकर सराहा।

प्रदर्शन के दौरान ऋषभ ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात भी की, जिसका वीडियो टीम इनोवेशन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। दिल्ली से पहले ऋषभ ने बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, जयपुर, चेन्नई, अहमदाबाद, चंडीगढ़ और कोलकाता सहित कई शहरों में प्रस्तुति दी। इस पूरे टूर का आयोजन टीम इनोवेशन और ज़ोमैटो के ‘डिस्ट्रिक्ट’ द्वारा किया गया।