हैदराबाद से हुबली जा रही फ्लाई91 की एक उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरू की ओर मोड़ दिया गया। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। रविवार को विमान के तीन घंटे तक हवा में रहने से यात्री घबरा गए और कुछ यात्री रोने लगे और अपनी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हैदराबाद से रवाना हुई ये उड़ान शाम करीब साढ़े चार बजे हुबली पहुंचने वाली थी, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण वहां नहीं उतर सकी। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हैदराबाद से हुबली जा रही उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरू की ओर मोड़ दिया गया।’’
उन्होंने कहा कि इस प्रकार मार्ग परिवर्तित करना मानक सुरक्षा प्रक्रिया है। मौसम में सुधार की उम्मीद में विमान हुबली के ऊपर करीब एक घंटे तक चक्कर लगाता रहा, जिसके बाद उसे बेंगलुरू भेज दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘ये सामान्य प्रक्रिया है। मौसम में सुधार का इंतजार करते हुए विमान कुछ समय तक हवा में चक्कर लगाते हैं। ये पायलट का फैसला होता है।’’
विमान बाद में शाम करीब साढ़े छह बजे बेंगलुरू में उतरा और मौसम में सुधार होने के बाद रात करीब 11 बजे उसे फिर हुबली रवाना किया गया। विमान में 22 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने क्षेत्र में मौसम के कारण हुई इसी तरह की अन्य बाधाओं का भी जिक्र किया। मुंबई से कोल्हापुर जा रही एक अन्य उड़ान को भी गोवा की ओर मोड़ना पड़ा। अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोई समस्या नहीं है।’’
हुबली जा रही उड़ान को खराब मौसम के कारण बेंगलुरू मोड़ा गया
You may also like
पति पत्नी और वो 2’ का टीजर रिलीज, आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस और कन्फ्यूजन का तड़का.
उधमपुर बस हादसा, 15 की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान.
पहलगाम हमले की बरसी से पहले कश्मीर में लौटे पर्यटक, सुरक्षा पर बढ़ा भरोसा.
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनेंगी Jacqueline Fernandez, कोर्ट ने ED से मांगा जवाब.