Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

पति पत्नी और वो 2’ का टीजर रिलीज, आयुष्मान खुराना के साथ रोमांस और कन्फ्यूजन का तड़का

‘पति पत्नी और वो 2’ का टीजर जारी कर दिया गया है, जो एक बार फिर कॉमेडी और उलझे रिश्तों की कहानी को नए अंदाज में पेश करता नजर आ रहा है। टी-सीरीज और बी आर स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करीब 1 मिनट 22 सेकंड के इस टीजर में ‘पति-पत्नी-और वो’ की कहानी को इस बार और भी दिलचस्प मोड़ दिया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना प्रजापति पांडे के किरदार में नजर आएंगे, जो इस बार दो नहीं बल्कि तीन महिलाओं के बीच फंस जाते हैं। इन किरदारों को सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह निभा रही हैं।

प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर आधारित यह टीजर पुराने अंदाज की झलक के साथ शुरू होता है, लेकिन जल्द ही गलतफहमियों और मजेदार घटनाओं के चलते कहानी पूरी तरह कॉमिक उलझनों में बदल जाती है। टीजर में विजय राज एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आते हैं, जो प्रजापति पांडे से उनके जटिल रिश्तों को लेकर पूछताछ करते दिखते हैं, जिससे हास्य और बढ़ जाता है। फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जबकि इसका निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है। यह फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ फ्रेंचाइजी का नया अध्याय है, जो इस बार और भी जटिल प्रेम कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।