Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

पंजाब: अमृतसर में तेज बारिश के साथ पड़े ओले

पंजाब के अमृतसर में शनिवार को सुबह मूसलधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज बारिश और हवाओं की वजह से सड़कें गीली हो गई। यहां तक की सड़कों पर ओलों का अंबार लग गया।

मौसम में आए अचानक बदलाव से लोग हैरान है। हालांकि अचानक मौसम के करवट लेने से उनके चेहरे खिलखिला रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण भारत के पश्चिमी और आसपास के इलाकों में मौसम ने करवट ली है।