Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

UP: सीएम योगी ने वीरांगना ऊदा देवी पासी को किया नमन, पुण्यतिथि पर अर्पित की पुष्पांजलि

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मथुरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि चढ़ाई और उनके साहस, शौर्य व देश के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया। उन्होंने वीरांगना के मातृभूमि के प्रति समर्पण और अदम्य वीरता को नमन किया।

vdfvdf

वीरांगना ऊदा देवी पासी का नाम भारतीय इतिहास में साहस और संघर्ष की पहचान के रूप में दर्ज है। उन्होंने अपने पराक्रम से देशभक्ति और आत्मसम्मान की ऐसी मिसाल पेश की, जो आज भी लोगों को प्रेरित करती है। उनका जीवन विशेष रूप से महिलाओं के साहस, शक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

नई पीढ़ी तक पहुंचाई जा रही वीरों की गौरवगाथा

   vvdf

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार देश के वीर-वीरांगनाओं के इतिहास और उनके योगदान को संरक्षित करने पर जोर दे रही है। सरकार का प्रयास है कि ऊदा देवी पासी जैसी महान विभूतियों के संघर्ष और बलिदान की कहानियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचें। इससे युवा पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास को जानने और महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

vgdf