Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AQI 246 पर पहुंचा; कई इलाकों में 300 के पार प्रदूषण

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर चिंता बढ़ा रहा है। मंगलवार सुबह 7:05 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 300 के पार पहुंच गया है। सुबह के समय दिल्ली में हल्की धुंध भी देखने को मिली।

सिरी फोर्ट में सबसे ज्यादा प्रदूषण

CPCB के अनुसार, दिल्ली के सिरी फोर्ट इलाके में सबसे अधिक 341 AQI दर्ज किया गया। इसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 338, एनएसयूटी जाफरपुर में 336 और आईटीओ में 335 AQI रहा। इसके अलावा तालकटोरा गार्डन में 326, पूसा में 322, बुराड़ी क्रॉसिंग में 318 और चांदनी चौक में 316 दर्ज किया गया।

वहीं, एनआईएच नरेला में 313, नॉर्थ कैंपस में 310 और डीटीयू में 303 AQI रिकॉर्ड किया गया। दूसरी ओर, कैंटोनमेंट एरिया में सबसे कम 151 AQI रहा। लोदी रोड स्थित आईएमडी स्टेशन पर 182, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 185, बदरपुर में 188 और ओखला फेज-2 में 192 AQI दर्ज किया गया।

PM 2.5 बना प्रदूषण की मुख्य वजह

CPCB के मुताबिक, दिल्ली की हवा में PM 2.5 सबसे प्रमुख प्रदूषक बना हुआ है। AQI के निर्धारित मानकों के अनुसार 0 से 50 तक वायु गुणवत्ता अच्छी, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में आती है।

प्रदूषण कम करने के लिए सरकार के प्रयास जारी

दिल्ली सरकार की ओर से प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव करने वाले स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। इससे पहले 6 नवंबर को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में AQI 400 के पार पहुंचने के बाद ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण को लागू करने का आदेश दिया था।

प्रदूषण के आंकड़ों पर बीजेपी और AAP आमने-सामने

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सत्तारूढ़ बीजेपी ने राजधानी की खराब हवा के लिए पिछली आम आदमी पार्टी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने रविवार को सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि कुछ मॉनिटरिंग स्टेशनों पर दर्ज प्रदूषण का स्तर वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता। उन्होंने आईआईटी दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि एक हरियाली वाले परिसर में सबसे अधिक AQI दर्ज होना आंकड़ों पर सवाल खड़े करता है। हालांकि, ये आरोप राजनीतिक विवाद का हिस्सा हैं।