Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

पुणे दुष्कर्म मामला: पुलिस ने आरोपित को शिरूर से पकड़ा

पुणे के स्वारगेट बस स्टेशन पर बस के अंदर 26 साल की महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को शिरूर तहसील में हिरासत में लिया गया। आरोपित की पहचान दत्तात्रेय गाडे के रूप में हुई है, जिसे पुणे पुलिस ने पुणे की शिरूर तहसील से आधी रात के आसपास हिरासत में लिया।

हिस्ट्रीशीटर गाडे ने मंगलवार सुबह एसटी बस के अंदर कथित तौर पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। गाडे, पुणे और अहिल्यानगर जिले में चोरी, डकैती और चेन-स्नैचिंग के आधा दर्जन मामलों में नामित है। वो एक अपराध में 2019 से जमानत पर बाहर है। पुलिस ने गन्ने के खेत में छिपे आरोपित की तलाश के लिए स्निफर डॉग और ड्रोन की भी मदद ली।