Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

ठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को मारी गोली

यूपी की धर्म नगरी कही जाने वाली अयोध्या में बीते दिनों नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना ने सबको हिलाकर रख दिया. मामले में हर तरफ से इंसाफ की मांग उठ रही है, लेकिन चौतरफा विरोध के बावजूद भी बेटियों के साथ हैवानियत रुकने का नाम नहीं ले रही. एक बार फिर रामनगरी शर्मसार हुई है. अयोध्या से एक बार फिर बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि बच्ची की उम्र महज 4 साल है.

सोमवार को जब पूरा देश श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी में लगा था इस बीच अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई, जहां एक 4 साल की बच्ची के साथ एक युवक ने हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया. कुम्हिया गांव के 35 साल के सलमान ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है. बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सलमान मौके से फरार हो गया.