नेपाल में काठमांडू के पास सुबह शक्तिशाली भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 मापी गई। भूकंप से जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुताबिक काठमांडू से 65 किलोमीटर पूर्व सिंधुपालचौक जिले में कोडारी राजमार्ग पर सुबह तीन बजकर 51 मिनट पर भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.1 दर्ज की गई।
भूकंप काठमांडू घाटी और उसके आसपास महसूस किया गया। नेपाल सबसे सक्रिय ‘टेक्टोनिक’ जोन (भूकंपीय इलाके चार और पांच) में से एक में है, जिससे यहां अक्सर भूकंप आते रहते है। हिमालय की गोद में बसे देश में अब तक का सबसे भयावह भूकंप 2015 में आया था। उस समय 7.8 तीव्रता के भूकंप से 9,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 10 लाख से ज्यादा इमारतों को नुकसान पहुंचा था।
देर रात कांपी नेपाल की धरती, काठमांडू के पास 6.1 तीव्रता का भूकंप
You may also like
Uttarakhand: बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 65 लाख श्रद्धालुओं ने किए चारधाम के दर्शन.
Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर हुई खराब, AQI 246 पर पहुंचा; कई इलाकों में 300 के पार प्रदूषण.
Uttarakhand: उत्तराखंड में दो बड़े सड़क हादसों से मचा हड़कंप, बस खाई में गिरी तो बोलेरो हादसे में 6 की मौत.
CM Yogi: गोपाष्टमी पर सीएम योगी ने की गोसेवा, मथुरा की गोशाला में गायों को खिलाया चारा.