मुंबई के महान स्पिनर पद्माकर शिवलकर का उम्र संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। वो 84 वर्ष के थे। भारत के लिए कभी नहीं खेल पाने वाले सर्वश्रेष्ठ स्पिनरों में शामिल शिवालकर ने 1961-62 से 1987-88 के बीच कुल 124 प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा लिया और 19.69 की औसत से 589 विकेट लिए। बाएं हाथ के स्पिनर ने 22 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया और 48 साल की उम्र तक खेलना जारी रखा।
उन्होंने भारत की प्रमुख घरेलू प्रतियोगिता में 361 विकेट लिए जिसमें ग्यारह बार मैच में 10 विकेट लेना शामिल हैं। शिवालकर ने 12 लिस्ट ए मैचों में 16 विकेट लिए है। उन्हें भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से 2017 में सीके नायडू ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
मुंबई के महान स्पिनर पद्माकर शिवालकर का निधन
You may also like
यूपी के खिलाड़ियों का नेशनल एथलेटिक्स में जलवा, जीते 5 गोल्ड मेडल.
सर्वोदय विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, कबड्डी-वॉलीबाल से निखरेगा हुनर.
जय शाह लगातार दूसरी बार बने ICC चेयरमैन, निर्विरोध हुआ दोबारा चयन.
हाइलो ओपन: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन फाइनल में पहुंचे, अनमोल खरब और फ्रांस के पोपोव को दी शिकस्त.