Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर मेरठ में जश्न का माहौल, तैयार किया गया 21 किलो का लड्डू

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद मेरठ में जश्न का माहौल है मेरठ के लगभग हर मंदिर में पूजा पाठ हो रहा है शहर में जगह-जगह भंडारा जुलूस, शोभायात्रा ,रथ यात्रा और आतिशबाजी का आयोजन किया जा रहा है.वहीं मेरठ में सबसे बड़ा समोसा बनाने वाले कौशल स्वीट्स पर 21 किलो का लड्डू भी तैयार किया गया और उसका भोग लगाया गया.

आपको बता दे 21 किलो का लड्डू तैयार करने वाले शुभम कौशल ने बताया कि उनके पास 21 किलो के लड्डू का आर्डर आया था. 21 किलो का लड्डू तैयार करने में दो लोगों को 8 घंटे लगे हैं और इसकी कीमत ₹3500 के आसपास की है.

वहीं भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने 100000 लड्डू तैयार कराए और उनको एक लाख परिवारों में बांटा गया. वहीं शहर में जगह-जगह आतिशबाजी हो रही है दीप जलाए जा रहे हैं.