Breaking News

दिल्ली के करोल बाग में बिल्डिंग गिरी, एक शख्स की मौत, तीन घायल     |   अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |  

Raksha Bandhan: बारिश में नहीं भीगेगा बहनों का प्यार, डाक विभाग लाया मात्र ₹ 10 में वाटरप्रूफ 'राखी लिफाफा'

अब बहनों के लिए अपने भाइयों को राखी भेजना ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है। भारतीय डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफे पेश किए हैं।
ये लिफाफे खास तौर पर रक्षाबंधन के लिए लॉन्च किए गए हैं ताकि यह पक्का किया जा सके कि राखी के पार्सल बारिश में खराब हुए बिना पाने वाले तक पहुंच जाएं।

इतना ही नहीं जो महिलाएं स्पीड पोस्ट से राखी भेजेंगी उन्हें डिलीवरी चार्ज पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। महज 10 रुपये में ये वाटरप्रूफ लिफाफा खरीदा जा सकता है और ये देश भर के डाकघरों में उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन पर डाक विभाग की तरफ से की गई खास पहल महिला ग्राहकों को पसंद आ रही है। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा।