Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

बाल-बाल बचे उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर की पौड़ी जिले के श्रीनगर स्थित जीवीके हैलीपैड पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि अचानक मौसम खराब होने या किसी तकनीकी समस्या के कारण पायलट को यह फैसला लेना पड़ा। आपात लैंडिंग की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट हो गए। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। राज्यपाल गुरमीत सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें हैलीपैड से पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया है। फिलहाल अधिकारी हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।