Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

Uttarakhand Budget : विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र का आगाज

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट की शुरुआत हुई। बजट सत्र का पहला दिन ही काफी हंगामेंदार रहा। सत्र का पहला दिन ही विपक्ष के कड़े तेवरों की भेंट चढ़ गया। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान ही कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाहर और भीतर जमकर नारेबाजी की। 

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि संसदीय परंपराओं के विपरीत पहली बार राज्यपाल के अभिभाषण के दिन ही बजट पेश किया जा रहा है। विपक्ष ने इसे सरकार की जनमुद्दों से भागने की रणनीति बताते हुए सत्र की अवधि कम से कम 21 दिन करने की मांग की और सदन से वॉकआउट कर दिया।

बजट सेशन पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बजट अच्छा होगा और सभी की उम्मीदों को पूरा करेगा। विपक्ष के विरोध का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमने पिछली बार भी उन्हें चर्चा के लिए बुलाया था और आज भी चर्चा के लिए तैयार हैं। सेशन चलाने में जनता का पैसा और सरकारी रिसोर्स लगे हैं और हर मिनट बहुत कीमती है।