Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

दिल्ली-NCR में आज छाए रहेंगे बादल, घर से छाता लेकर निकलें

दिल्ली-NCR में चुभती-जलती और उमस भरी गर्मी के बीच जब बुधवार रात को बारिश हुई तो लगने लगा कि अब मानसून ने दस्तक दे दी है. अगले दिन यानि गुरुवार को तापमान में गिरावट आई और हल्की बूंदा-बांदी हुई. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि पूरा दिन बारिश होगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सिर्फ सुबह के समय बारिश हुई. दोपहर तक आसमान में बादल भी छाए रहे. लेकिन बाद में फिर से चिलचिलाती धूप निकल आई. ऐसे में लोग फिर से मायूस हो गए. मगर गुरुवार के मुकाबले आज यानि शुक्रवार (Aaj Ka Mausam) को और ज्यादा कम तापमान देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आज बारिश होगी.