Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

CM योगी की मां पर टिप्पणी से भड़का विवाद, अयोध्या के संत का बड़ा ऐलान

Paramhans Acharya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की मां पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बयान के बाद अयोध्या में संत समाज में नाराज़गी देखने को मिल रही है। Paramhans Acharya ने इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

अयोध्या के तपस्वी छावनी में संतों ने विरोध प्रदर्शन किया और बिहार के मौलाना Abdullah Salim का पोस्टर जलाकर नाराज़गी जताई। परमहंस आचार्य ने कहा कि सीएम योगी की मां और गोवंश को लेकर की गई टिप्पणी मातृशक्ति का अपमान है और इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मौलाना के खिलाफ देशद्रोह और NSA के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

विवाद उस समय और बढ़ गया जब परमहंस आचार्य ने कहा कि जो व्यक्ति उस मौलाना को “72 हूरों के पास भेजेगा”, उसे एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस बयान के बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

इस बीच, इस टिप्पणी को लेकर प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं और पुलिस ने संभावित तनाव को देखते हुए पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है।