Breaking News

RSS का दिल्ली में 29 नवंबर को बड़ा कार्यक्रम, मोहन भागवत भी होंगे शामिल     |   बिहार के बेतिया में हाथी दांत की बड़ी खेप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार     |   यूपी में 28 IPS अफसरों के तबादले, प्रशांत कुमार को आगरा जोन का एडीजी बनाया गया     |   क्राइस्टचर्च टेस्ट: न्यूजीलैंड को सातवां झटका, आकाशदीप का शिकार बने स्मिथ     |   होर्मुज में बारूदी सुरंगों की चपेट में आए दो तेल टैंकर, ईरानी नौसेना का दावा     |  

Aditya Dhar ने पत्नी Yami Gautam को दी जन्मदिन की प्यारी सी बधाई, खुद को  बताया "Yami Paglu"

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने शनिवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके पति और फिल्ममेकर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। आदित्य ने यामी को अपनी जिंदगी की सबसे खूबसूरत महिला बताते हुए उनके लिए एक भावुक नोट लिखा।

आदित्य धर ने इंस्टाग्राम पर यामी के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों के निजी पल और छुट्टियों के दौरान की यादें शामिल थीं। पोस्ट के साथ उन्होंने यामी के परिवार के प्रति प्यार, काम के प्रति समर्पण और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने की तारीफ की। आदित्य ने लिखा, “तुम्हारी मुस्कान सिर्फ किसी कमरे को ही नहीं, बल्कि मेरी पूरी दुनिया को रोशन कर देती है।”

उन्होंने यामी को अपना घर, सबसे बड़ी ताकत और मजबूत समर्थक बताते हुए कहा कि यामी ने उन्हें आज का इंसान बनने में मदद की है। आदित्य ने लिखा कि यामी जिस तरह अपने परिवार को प्यार देती हैं और अपने हर काम में पूरी मेहनत करती हैं, वह उन्हें हर दिन हैरान कर देता है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि यामी सब कुछ कैसे संभाल लेती हैं और फिर भी उन्हें बर्दाश्त करती हैं।

अपने संदेश के आखिर में आदित्य ने लिखा कि वह जिंदगीभर यामी का हाथ थामना, उनका हौसला बढ़ाना और बार-बार उनसे प्यार करना चाहते हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ #YamiPaglu हैशटैग भी इस्तेमाल किया।

यामी ने भी पति को दिया प्यार भरा जवाब

आदित्य के इस पोस्ट पर यामी गौतम ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, “प्लीज मुझसे शादी कर लो... हर चीज के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया, मेरे प्यार! हमेशा के लिए #adityapaglu।” यामी के इस जवाब ने दोनों के जन्मदिन सेलिब्रेशन को और खास बना दिया। फैंस भी इस प्यारी बातचीत पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

फिल्मी सितारों ने भी दी जन्मदिन की बधाई

यामी गौतम के जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, जबकि गौरव गेरा ने यामी को जन्मदिन की बधाई दी। कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी शुभकामनाएं भेजीं। फैंस ने आदित्य और यामी की जोड़ी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘धुरंधर कपल’ भी कहा। यह नाम आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ से जोड़कर दिया गया।

2021 में हुई थी यामी और आदित्य की शादी

यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को हिमाचल प्रदेश में एक निजी और पारंपरिक समारोह में शादी की थी। शादी के दौरान यामी ने लाल बनारसी साड़ी, पारिवारिक विरासत के गहने और पारंपरिक दुल्हन के आभूषण पहने थे। इस कपल ने 10 मई 2024 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। उनके बेटे का नाम वेदाविद है।