Breaking News

हिमाचल प्रदेश: सिया मर्डर केस में आरोपी विकास पटियाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत     |   छत्तीसगढ़ में प्लेन क्रैश, अचानक पहाड़ी से जा टकराया प्राइवेट एयरक्राफ्ट     |   AAP राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन से मुलाकात की     |   ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी बातचीत में बाधा’, PAK आर्मी चीफ ने ट्रंप से बात की     |   पंजाब के लुधियाना समेत चार जिलों के लिए आज से 24 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी     |  

एक्टर-कपल रणवीर और दीपिका फिर बनने वाले हैं माता-पिता

अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने रविवार को जानकारी दी कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक साझा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी पहली बेटी दुआ को 'प्रेगनेंसी टेस्ट किट' पकड़े हुए दिखाया गया है। कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा जोनस समेत कई मशहूर हस्तियों ने ‘कमेंट सेक्शन’ में दीपिका-रणवीर को बधाई दी।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। आठ सितंबर 2024 को उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ था। रणवीर सिंह हाल ही में आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में नजर आए। फिल्म मार्च में रिलीज हुई थी और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। ये फिल्म धर की 2025 निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' का ‘सीक्वल’ है।

दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और ये दिसंबर में रिलीज होगी। दीपिका, शाहरुख खान और आनंद के साथ दूसरी बार काम कर रही हैं। पहले उन्होंने फिल्म 'पठान' में साथ काम किया था। 'पठान' फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।