पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद को लेकर रविवार देर रात 34 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एक घर के बाहर हुई, जहां वाहनों को खड़ा करने को लेकर दो समूहों के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रीत विहार थाने में पीसीआर को रविवार देर रात दो बजकर 22 मिनट और दो बजकर 26 मिनट पर झगड़े और गोलीबारी के संबंध में दो बार सूचना दी गई।
उन्होंने बताया कि पंकज नैयर (34) और उनके भाई पारस (43) का गौरव शर्मा नाम के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। बहस बढ़ गई और गौरव ने कथित तौर पर गोली चला दी जो नैयर के सीने में लगी। नैयर को निर्माण विहार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। उसका पता लगाने के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया है।
दिल्ली के प्रीत विहार में वाहन खड़ा करने पर विवाद, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
You may also like
उधमपुर बस हादसा, 15 की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान.
पहलगाम हमले की बरसी से पहले कश्मीर में लौटे पर्यटक, सुरक्षा पर बढ़ा भरोसा.
200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरकारी गवाह बनेंगी Jacqueline Fernandez, कोर्ट ने ED से मांगा जवाब.
दिल्ली में गूंजा ऋषभ रिखिराम शर्मा का जादू, इंडिया टूर का दिल्ली में भव्य समापन.