Breaking News

यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |   ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर; 8 की मौत, 25 घायल     |   EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा     |   भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगी शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा     |  

Uttarakhand: उधम सिंह नगर में बस डिपो का कंडक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, संचालक से मांगी थी घूस

उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो का कंडक्टर अनिल कुमार सैनी को रविवार को 9,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। कंडक्टर अनिल कुमार सैनी की गिरफ्तारी ड्राइवर मनीष अग्रवाल की शिकायत के बाद हुई। 

शिकायत के मुताबिक अनिल सैनी रिश्वत मांग रहा था ताकि मनीष अग्रवाल की बसें बिना किसी परेशानी के रूट पर चल सके। मनीष अग्रवाल ने बताया कि रिश्वत न देने वाली बसों को अक्सर किसी न किसी वहज से रोक दिया जाता है। कंडक्टरों को कभी-कभी बीच रास्ते से ही वापस बुला लिया जाता है।

मनीष अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने 31 जुलाई को एप्लीकेशन जमा की थी, लेकिन सैनी ने उसे फाड दिया था और जोर देकर कहा कि अग्रवाल ने झूठा दावा किया है कि उनके वाहन में तकनीकी समस्या है। उन्होंने आगे बताया कि सैनी ने रिश्वत के रूप में 3,000 रुपये और इंसेंटिव के तौर पर 25 प्रतिशत मांगा था। गिरफ्तारी से पहले उसने नौ हजार रुपये मांग थे।