Breaking News

यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |   यूपी: प्रयागराज में भारी बारिश का असर, कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद     |   ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने लोडिंग वाहन को मारी टक्कर; 8 की मौत, 25 घायल     |   EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा     |   भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगी शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा     |  

मेरठ: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

मेरठ में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गए। जबकि पुलिस ने मौके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अहम बात यह है कि मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र से बाइक पर सवार होकर इन दोनों बदमाशों ने एक महिला के सरेआम कुंडल लूट लिए थे। पुलिस ने इस मामले में महज 6 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मेरठ के थाना लोहिया नगर पुलिस ने सुभान और वसीद को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र से एक महिला के कुंडल छीनकर यह लोग फरार हुए थे। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर इन बदमाशों की लोकेशन मिली। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर ही फायरिंग कर दी। जिसके बाद आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। इन बदमाशो से मोटरसाइकिल, कुंडल और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल आरोपियों को जेल भेजा गया है।