Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

दिल्ली: पुलिस से मुठभेड़ के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर पश्चिमी दिल्ली में प्रेम बाड़ी नाले के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद हत्या के मामले में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।अधिकारियों ने बताया कि बाद में अपराधी की तरफ से दी गई जानकारी के आधार पर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 22 साल के साहिल ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

साहिल के दाहिने घुटने में गोली लगी और बाद में उसे पकड़ लिया गया। साहिल और दो अन्य 25 फरवरी को अशोक विहार इलाके में एक फैक्टरी के 45 साल के कैशियर सरोज पाठक की हत्या के मामले में वांछित थे। घटना के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गईं। टीम ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच शुरू की।’ पुलिस टीम ने संदिग्धों की सटीक पहचान करने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड की भी जांच की। जांच के दौरान अपराध में इस्तेमाल की गई चोरी की मोटरसाइकिल और पीड़ित का दोपहिया वाहन अलीपुर से बरामद किया गया।

दो मार्च को खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम ने अशोक विहार में साहिल के होने का पता लगाया। जब उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो उसने गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई जिससे वो घायल हो गया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल, दो खोखे और एक कारतूस बरामद किया।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान साहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

सिंह ने बताया, ‘‘उसके दो साथियों- 25 साल के मोहम्मद फैयाज उर्फ एलन और 32 साल के दीपक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों के खिलाफ कानून मामला दर्ज किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि उनके अन्य साथियों का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि साहिल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला है और उसने अपराध की दुनिया में हाल में कदम रखा है जबकि फैयाज और दीपक दिल्ली में रहते हैं।