Breaking News

'सेंट्रल विस्टा प्लान में CS लाइब्रेरी के लिए कितनी जगह तय', SC ने केंद्र से पूछा     |   दिल्ली दंगों से जुड़े हेट स्पीच केस में 15 याचिकाएं खारिज, FIR-SIT जांच की मांग HC ने ठुकराई     |   पंजाब CMO में भ्रष्टाचार के आरोपों पर HC का बड़ा एक्शन, CBI को सौंपी जांच     |   अफगानिस्तान में तड़के लगे भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता     |   RBI की मौद्रिक नीति समीक्षा आज से, 7 अक्टूबर तक चलेगी बैठक     |  

हुबली में सिरफिरे आशिक ने महिला को उतारा मौत के घाट, प्रपोजल ठुकराए जाने से था नाराज

कर्नाटक के हुबली में बुधवार तड़के 21 साल की महिला की उसके घर के अंदर ही उसके जानने वाले ने चाकू मारकर हत्या कर दी। तेईस वर्षीय के गिरीश सावंत जिसे लोग विश्वा के नाम से भी जानते हैं उसने अंजलि अम्बिगेरा को उस समय चाकू मार दिया, जब उसने उसके लिए घर का दरवाज़ा खोला। 

दोनों एक-दूसरे को जानते थे और पुलिस को संदेह है कि महिला ने पुरुष के लव प्रपोजल को ठुकरा दिया होगा, जिसके बाद वो हिंसक हो गया होगा। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।