Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

बनाना चाहते हैं साहसिक फिल्म, बोले Aanand L Rai

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आनंद एल. राय का कहना है कि वे उन फिल्मों का समर्थन करना चाहते हैं जो उन्हें खुशी देती हैं। दिल्ली में जन्मे फिल्म प्रोड्यूसर ने 'निल बटे सन्नाटा', 'शुभ मंगल सावधान', 'तुम्बाड', 'मुक्काबाज' और 'हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्में बनाई हैं।

उन्होंने कहा कि अगर दर्शकों को फिल्म पसंद आती है, तो वो अच्छी कमाई करेगी। ये सेफ प्ले नहीं है। मैं फिल्में बनाते समय प्रोड्यूसर के रूप में साहसी रहना चाहता हूं, सेफ्टी नेट मेरे लिए नहीं हैं।" कलर येलो प्रोडक्शंस के मालिक फिल्म निर्माता ने कहा कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ज्यादा जरूरी दर्शकों से जुड़ना है।

राय की अहम फिल्मों में से एक, सोहम शाह-स्टारर "तुम्बाड" ने 13 सितंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज के बाद करीब 19 करोड़ रुपये की कमाई की है। रि-रिलीज होने के एक दिन बाद शाह ने इसके सीक्वल का ऐलान किया। राही अनिल बर्वे की डायरेक्शन में बनी हॉरर फैंटेसी 2018 में पहली बार रिलीज हुई थी।