Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

Baby John के नए पोस्टर में इंटेंस लुक में दिखे वरुण धवन

वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी आगामी एक्शन फिल्म बेबी जॉन (Baby John) से दर्शकों को इम्प्रेस करने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने अब एक नया पोस्टर जारी किया है जिसमें उनका इंटेंस लुक नजर आ रहा है। यह फिल्म वरुण धवन की पहली फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म में दो अभिनेत्रियां नजर आएंगी। साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इस फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। 

फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है जो फैंस के बीच और उत्सुकता जगा रहा है। मेकर्स ने इस एक्शन पैक्ड मूवी से वरुण धवन का एक और लुक शेयर किया है जोकि बता रहा है कि फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस कितनी किलर होने वाली है। वरुण धवन का ये लुक शाह रुख खान की जवान से काफी मैच कर रहा है।