Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

अभिनेत्री कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' फिल्म के खिलाफ SGPC का विरोध जारी

पंजाब में कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' फिल्म के खिलाफ एसजीपीसी का विरोध शुक्रवार को भी जारी है। एसजीपीसी, कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की स्क्रीनिंग रोकने के लिए पंजाब के सिनेमाघरों का दौरा कर रही है।

एसजीपीसी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की और कहा कि ये सिखों की छवि को खराब करती है और इसमें इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है।

जालंधर के प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम जालंधर के लोगों से इस फिल्म का बहिष्कार करने का आग्रह करते हैं। अगर थिएटर फिल्म रिलीज करते हैं तो वे हमारे निशाने पर होंगे। फिर हम देखेंगे कि आंदोलन कैसे आगे बढ़ता है।" अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' फिल्म शुक्रवार को देश मेंं रिलीज हो गई है।