Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

हनी सिंह ने Sonakshi- Zaheer की शादी कर दी कन्फर्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. एक्ट्रेस के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी करने के रूमर्स फैले हुए हैं. कहा जा रहा है कि कपल 23 जून को रजिस्टर्ड वेडिंग करेगा और फिर ये रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे. इनकी शादी का ऑडियो कार्ड भी वायरल हुआ था. हालांकि शादी को लेकर अभी तक सोनाक्षी और जहीर ने कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है. लेकिन अब हनी सिंह ने कंफर्म कर दिया है कि सोनाक्षी और जहीर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

हनी सिंह की पोस्ट की बात करें तो उन्होंने लिखा, “हालांकि मैं ग्लोरी के पहले गाने की शूटिंग के लिए लंदन में रहूंगा, लेकिन मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि मैं अपनी सबसे अच्छी दोस्त सोनाक्षी की शादी में शामिल होऊं क्योंकि वह मेरे करियर में एक बड़ा सपोर्ट रही है और उसने लाइफ में कई बार मेरी मदद की है. पावर कपल सोना और जहीर को बेस्ट विशेज! भोलेनाथ उन्हें आशीर्वाद दें.”