Breaking News

एशियन गेम्स: खराब मौसम के कारण भारत और अफगानिस्तान का मैच रद्द     |   एशियन गेम्स: पिंकी बलहारा ने कोरियाई खिलाड़ी को 3-0 से हराया, सेमीफाइनल में पहुंचीं     |   एशियन गेम्स: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने हांगकांग को 3-0 से हराया     |   डोनाल्ड ट्रंप ने बदला स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज का नाम     |   यमन में हवाई हमले से भीषण तबाही, बच्चों समेत 7 लोगों की मौत     |  

फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर का बीते 11 अगस्त को निधन हो गया था। शनिवार को बांदेकर के परिवार ने मुंबई में उनके आवास पर प्रार्थना सभा आयोजित की। इसमें शाहरुख खान, आमिर खान, जैकी श्रॉफ और विक्की कौशल समेत कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।

शाहरुख को जैकी श्रॉफ समेत सभा में मौजूद कई लोगों से मिलते देखा गया। विक्की कौशल पिता के साथ प्रदीप बांदेकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। प्रार्थना सभा में वरुण धवन, अनिल कपूर भी आए थे। बांदेकर बॉलीवुड ने अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, शाहरुख और संजय दत्त सहित कई मशहूर हस्तियों के साथ काम किया था।