Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

दिल्ली में सुबह गर्म रहा मौसम, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज

Delhi: दिल्ली में सोमवार सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री अधिक है। शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद लोधी रोड में 27.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में 27 डिग्री सेल्सियस और पालम में 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, आयानगर में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम था। लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा, जबकि रिज पर तापमान मौसम के औसत से 0.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, शहर में सुबह साढ़े बजे बजे कुछ मौसम केंद्रों पर हल्की बारिश भी हुई, जिसमें आयानगर में 4.7 मि. मी. और पालम में 3.8 मि. मी. बारिश दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई है और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 153 रहा।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।

आईएमडी के अनुसार, राजधानी में आज अधिकतम तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।