Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सीएम रेखा गुप्ता का विपक्ष पर पलटवार, बोलीं- देश को गुमराह करने की कोशिश

चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी परिस्थितियां बनाने की कोशिश की जा रही है, जिनका उद्देश्य जनता को गुमराह करना है।

चुनाव आयोग पर सवालों को लेकर उठाए प्रश्न

रेखा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि जिन राज्यों में विपक्ष की सरकारें रही हैं, वहां चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर क्या स्थिति रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि केवल एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाना कितना उचित है, इस पर विचार किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग ने पूरे मामले पर अपना स्पष्टीकरण दिया है और अपनी प्रक्रिया को पारदर्शी बताया है।

Form 6 को लेकर सीएम ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि Form 6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उनके अनुसार, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के तहत Form 6 के साथ अलग घोषणा-पत्र यानी Annexure-D की व्यवस्था की गई है।

वोट काटने के आरोपों पर दिया जवाब

मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने के विपक्ष के आरोपों पर रेखा गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया के तहत ऐसे लोगों के नाम हटाए जाते हैं, जो दूसरी जगह चले गए हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के नियमित अपडेट की प्रक्रिया को ‘वोट चोरी’ के रूप में पेश करना उचित नहीं है।

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर पलटवार

रेखा गुप्ता ने विपक्ष के ‘वोट चोरी’ संबंधी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने उठाए गए सवालों पर अपना पक्ष जनता के सामने रखा है और प्रक्रिया को लेकर स्पष्टीकरण दिया है।