Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

CM योगी ने PM मोदी से की शिष्टाचार भेंट, फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क की गणेश प्रतिमा भेंट की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 26 सितंबर को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री आवास पर हुई मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें फिरोजाबाद के ODOP ग्लासवर्क से निर्मित भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का विस्तृत आधिकारिक ब्योरा फिलहाल सामने नहीं आया है।

मुख्यमंत्री योगी का दिल्ली दौरा ऐसे समय हुआ है, जब उत्तर प्रदेश में सरकार और संगठन से जुड़ी गतिविधियां जारी हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी और जेपी नड्डा के साथ हुई मुलाकात में किन विषयों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इससे पहले भी अपने दिल्ली दौरों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करते रहे हैं।