Breaking News

सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला     |   Asian Games 2026 : नीरू धांडा ने रचा इतिहास, महिला ट्रैप शूटिंग में जीता गोल्ड     |   बाजार खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम! सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 151 अंक नीचे     |   एशियन गेम्स 2026 में भारत की महिला ट्रैप टीम को सिल्वर, नीरू धांडा ने फाइनल में बनाई जगह     |   दिव्या मित्तल का राजनीति में आने का ऐलान, कुछ दिन पहले IAS पद से दिया था इस्तीफा     |  

ईरान यात्रा के लिए भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह

New Delhi: भारत ने ईरान में हालात में हाल में सुधार के बावजूद अपने नागरिकों को अगली सूचना तक वहां की गैर-जरूरी यात्राओं से परहेज करने की बुधवार को सलाह दी। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि वह ईरान में मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और हालिया सकारात्मक घटनाक्रम तथा समग्र हालात में आए सुधार को देखते हुए संशोधित यात्रा परामर्श जारी कर रहा है।

दूतावास ने अपने परामर्श में कहा, ‘‘हाल में हालात में सुधार के बावजूद भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की सभी गैर-आवश्यक यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है।’’ दूतावास ने परामर्श की प्रति सोशल मीडिया पर साझा की। इसमें कहा गया है कि वर्तमान में ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और अपरिहार्य कारणों से वहां यात्रा करने वाले लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए, हर समय सतर्क रहना चाहिए तथा आसपास की परिस्थितियों के प्रति लगातार चौकस रहना चाहिए। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से विश्वसनीय सूचना स्रोतों के माध्यम से स्थानीय घटनाक्रम पर कड़ी नजर बनाए रखने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया।

परामर्श में ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों तथा वहां पहुंचने वाले भारतीयों को अपनी जानकारी जल्द से जल्द भारतीय दूतावास में पंजीकृत कराने के लिए कहा गया। पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत ने ऐसे कई परामर्श जारी किए हैं। यह संघर्ष 28 फरवरी को तब शुरू हुआ जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर संयुक्त हमला किया, जिसके बाद तेहरान ने जवाबी कार्रवाई की।