Breaking News

तमिलनाडु चुनाव: NDA की सहयोगी पार्टी तमिल मनीला कांग्रेस 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी     |   देश की एनर्जी सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित और स्थिर, पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं: HPCL     |   भारत में रिफ्यूलिंग करने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एक्साइज-कस्टम ड्यूटी से छूट मिली     |   इजरायल ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल प्रोडक्शन साइट्स-एयर डिफेंस सिस्टम पर अटैक किया     |   EC पर भड़के केरल के सीएम पिनराई विजयन, सत्ताधारी दल की मुहर वाले सर्कुलर मामले में लिखा पत्र     |  

तुर्किये में गैस विस्फोट के कारण दो इमारतें ढहीं, एक व्यक्ति की मौत

इस्तांबुल, 22 मार्च (एपी) तुर्किये में इस्तांबुल के फातिह जिले में प्राकृतिक गैस विस्फोट के कारण रविवार को दो इमारतें ढह गईं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल ने एक बयान में बताया कि तलाश और बचाव दल ने 10 घायलों को ढही इमारतों के मलबे से बाहर निकाला जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है।

गुल ने विस्फोट स्थल का दौरा किया और अस्पताल में भर्ती कराए गए लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि ढह गई इमारतों में से एक दो मंजिला थी जबकि दूसरी एक मंजिला थी।

एपी धीरज रंजन

रंजन