Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

उत्तर प्रदेश में चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 4 जून को राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। इस बदले हुए मौसम की वजह से तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई गई है जिससे आम लोगों को भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज रफ्तार हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है। बांदा, चित्रकूट, बलिया, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, कानपुर देहात और कानपुर नगर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

राजधानी लखनऊ में भी सुबह से ही बादल छाए रहे और वातावरण में उमस के साथ हल्की बूंदाबांदी जैसे हालात बने रहे, जिससे तापमान में गिरावट देखी गई और लोगों को ठंडी हवाओं से सुकून महसूस हुआ। हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सुहाना मौसम ज्यादा समय तक नहीं रहेगा। 5 जून से फिर से मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। राज्य के अधिकांश इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रकोप फिर से शुरू हो सकता है।