Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

MTV Roadies की वापसी, 21वें सीजन में फिर होस्ट बनेंगे रणविजय सिंघा

MTV का मशहूर एडवेंचर रियलिटी शो ‘MTV Roadies’ अपने 21वें सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। इस नए सीजन का नाम ‘Roadies REBIRTH’ रखा गया है। शो की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रणविजय सिंघा एक बार फिर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। शो के मेकर्स ने शुक्रवार को MTV और JioHotstar के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नए सीजन का लोगो जारी किया। लोगो में फीनिक्स को दिखाया गया है, जो नई शुरुआत और दोबारा जन्म का प्रतीक माना जाता है। इसके जरिए शो के एक नए दौर की शुरुआत का संकेत दिया गया है।

‘Roadies’ के पुराने और लोकप्रिय चेहरों में से एक रणविजय सिंघा की भी शो में वापसी हो रही है। वह लंबे समय तक इस शो का हिस्सा रहे हैं।रणविजय ने साल 2003 में ‘Roadies’ के पहले सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर हिस्सा लिया था और शो के विजेता बने थे। इसके बाद उन्होंने सीजन 2 से सीजन 10 तक शो को होस्ट किया। साल 2015 में जब शो में गैंग लीडर का फॉर्मेट शुरू हुआ, तब रणविजय ने मेंटर और स्ट्रैटेजिस्ट की भूमिका निभाई।

मेकर्स ने रणविजय की वापसी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “रणविजय वापस आ गए हैं और आपके अंदर का जुनून जगाने के लिए तैयार हैं। इस नए सफर की शुरुआत आपके शहर से होगी। क्या आप Roadies REBIRTH में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार हैं?” ‘Roadies REBIRTH’ के ऑडिशन सितंबर में दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता और पुणे में होंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी ऑडिशन की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

इससे पहले ‘MTV Roadies XX: Double Cross’ का सीजन खत्म हुआ है। इस सीजन में एल्विश यादव की टीम के कुशल तंवर उर्फ गुल्लू ने खिताब अपने नाम किया। वहीं प्रिंस नरूला की गैंग के हरताज सिंह गिल फर्स्ट रनर-अप रहे। ग्रैंड फिनाले में हरताज ने टास्क को 1 मिनट 48 सेकंड में पूरा किया, जबकि गुल्लू ने इसे सिर्फ 1 मिनट 16 सेकंड में पूरा कर जीत हासिल की।

रणविजय सिंघा करीब दो दशक तक ‘Roadies’ से जुड़े रहे। उन्होंने 2003 में शो में कदम रखा और पहले सीजन के विजेता बने। इसके बाद वह लंबे समय तक शो के होस्ट और मेंटर रहे। हालांकि, 2022 में सीजन 19 से पहले उन्होंने इस शो से अलग होने का फैसला किया था। अब ‘Roadies REBIRTH’ के साथ रणविजय एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में दर्शकों के सामने लौटने के लिए तैयार हैं।