Breaking News

9/11 हमले के 25 साल, मृतकों को श्रद्धांजलि, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े: PM मोदी     |   ‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत सबसे आगे’, 9/11 हमले की बरसी पर बोले PM मोदी     |   महेश बाबू, राजामौली, VVS लक्ष्मण, साइना नेहवाल को SIR प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी     |   UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गड्ढा-मुक्त सड़कों को लेकर लखनऊ में बैठक की     |   BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, पालम एअरपोर्ट पर उतरा राष्ट्रपति का विमान     |  

मेरठ पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बोले- देश के विकास, तरक्की पर करना है काम

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय कौशल एवं उद्यमशीलता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी गुरुवार को मेरठ पहुंचे हैं। मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कौशल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित जोनल कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। कॉन्फ्रेंस में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी पहुंचे हैं,साथ ही मेरठ सहित आसपास के जिलों से आए युवा भी भाग लें रहे हैं। मंत्री बनने के बाद जयंत चौधरी का यह पहला मेरठ दौरा है। परतापुर टोल से लेकर मेरठ तक उनका कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया।

आपको बता दें जयंत चौधरी ने इस दौरान मंच से कहा कि जब हम विपक्ष में थे तो हमें गदा, तलवार की भेंट मिलती थी। अब पक्ष में हैं तो फूल माला और शॉल की भेंट मिलती है। कहा कि अब सरकार में हैं तो देश के विकास, तरक्की पर काम करना है। जयंत चौधरी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार स्किल डवलपमेंट पर काम कर रही है। सीसीएसयू का बहुत मजबूत इतिहास है। आज जो चेहरे यहां मंच पर बैठे हैं वो कहीं न कहीं इसी विवि के प्रोडक्ट रहे हैं। इस विवि का बहुत गौरवशाली इतिहास है।

वही स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल की जानकारी दी जाएगी। लोगों को स्वयं भी जागरुक होना पड़ेगा सरकारी योजना तब अच्छी चलती है जब लोग स्वयं भी जागरुक रहें। सरकार में काम करने का मौका मिल रहा है काम करने के तरीके अलग होते हैं। कहा कि टेक्नोलॉजी से बचना नहीं चाहिए, टेक्नोलॉजी से पारदर्शिता आती है। मैं उन सभी शिक्षकों को उनकी वो शपथ याद दिलाता हूं, जो उन्होंने ली थी। हमारी प्राथमिकता बच्चे देश का भविष्य है। कांफ्रेंस में युवाओं को करियर और एजुकेशन से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही करियर स्किल के बारे में भी बताया जाएगा। सीसीएसयू के सुभाष चंद्र बोस सभागार में यह आयोजन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद जयंत चौधरी का यह पहला मेरठ दौरा होगा। बतौर मंत्री पहली बार मेरठ आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर रालोद नेताओं में काफी उत्साह है। सीसीएसयू के आयोजन के बाद जयंत चौधरी सरधना के भूनी चौराहे के पास मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।